कोई सोया नहीं रात भर
जागती ऑंखें बताती हैं...कोई सोया नहीं रात भर,
याद करता रहा तारे गिन, वो रात भर ।
बिस्तर की सिलवटें कहती हैं...कोई सोया नहीं रात भर,
गिनते रहे करवटों का बदलना, वो रात भर ।
किताबों में रखे गुलाब बताते है...कोई सोया नहीं रात भर,
मुरझाये फूलों से पाते रहे खुश्बू का अहसास, वो रात भर ।
खतों कि सूखी स्याही बताती है…कोई सोया नहीं रात भर,
यादों के हर पल को शब्द बनाकर जागते रहे, वो रात भर ।
कमरे का स्याह रंग बताता है…कोई सोया नहीं रात भर,
ख़ामोशी पर भी आवाज़ का अहसास पाते रहे, वो रात भर
उनके साथ बिताये हर पल बताते हैं...कोई सोया नहीं रात भर,
उनकी छुअन का अहसास महसूस करता रहा, वो रात भर ।
कोई सोया नहीं रात भर...
Moderators: kikikikikiki, diptanshu, Dalbir
कोई सोया नहीं रात भर...
QR Image Cool image
-
yogendrarahul
- Posts: 57
- Joined: Wed Mar 18, 2009 5:00 pm
Re: कोई सोया नहीं रात भर...
sound's like a true lover lol...but anyway good writing !!
Re: कोई सोया नहीं रात भर...
this is beautiful
I remember lots of people who had saved their first roses in their books...किताबों में रखे गुलाब बताते है...कोई सोया नहीं रात भर,
Kikikikikiki bleach-treated my avatar! Isn't she sweet?
-
yogendrarahul
- Posts: 57
- Joined: Wed Mar 18, 2009 5:00 pm
Re: कोई सोया नहीं रात भर...
r u one of them ???
- vikram sharma
- Posts: 570
- Joined: Sat Jul 01, 2006 7:55 pm
Re: कोई सोया नहीं रात भर...
this is beautiful
I remember lots of people who had saved their first roses in their books...किताबों में रखे गुलाब बताते है...कोई सोया नहीं रात भर,
Fight the recession! Spend more money! Increase our Wages!