Page 1 of 1

तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Fri Feb 18, 2011 5:50 pm
by csahab
मेरे और मेरे भतीजे अरनव के बीच ऐसा होता है, तो सोचा सब चीजों को शब्दों के रूप में आपके सपने प्रस्तुत कर दूँ । आशा करता हूँ मेरा ये प्रयास आपको अच्छा लगेगा ।
चंचल आँखों के नए सपने, हर रोज खिलौनों से खेले ।
अपनी हर बात को मनवाती, तेरी ये मासूम ऑंखें ।
हर सवाल जवाब बन जाता, तेरा हर सवाल और बड़ा हो जाता ।
मन मार कर या दिल को समझाकर, होता वही जो तेरा मन चाहता ।
जब तेरी नटखट चाल को देखता, बस मुस्कुरा कर गले लगाता ।
३ के बाद ५ सुनाता, ऑंखें दिखाने पर ४ दोहराता ।
घोड़ा बनवा कर पीठ पर चढ़ता, इंडिया गेट और मॉल घुमवाता ।
दादी से होती हैं सारी बातें, हम पूछे तो फिर बस सुनता जाता ।
रात को इनका सूरज उगता, बिस्तर पर हैं तारे गिनता ।
खाने से इनका बैर है रहता, मूड में हो तो रसोगुल्ला है चलता ।
ऑटो को जब ओटो कहता, पलट-पलट कर मम्मी को देखता ।
खेल-खेल मैं खाना खाता, खाते-खाते खेल है खेलता ।
नंगा हो तो हाथ लगाता, देख लिया –देख लिया खुद ही चिल्लाता ।
पहन कर नए टिप-टॉप कपड़े, अकड़ कर चल कर दिखाता ।
देख कर तेरा हँसता चेहरा, पूरे दिन की थकान भूल जाता ।
कैलकुलेटर को मेज़ पर रख कर, मेरा भी है लैपटॉप बताता ।
ऑफिस को घर के बाहर छोड़ कर, मैं भी तेरी दुनिया में खो जाता ।
©csahab

Re: तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Mon Mar 14, 2011 11:04 pm
by Saumya
beautiful! very very nice. you write so well, you should really really be writing songs. you are based out of delhi. there are so many bands playing there. have you spoken to any of them for composing your lyrics?

Re: तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Mon Mar 14, 2011 11:16 pm
by csahab
Thanks saumya no not yet. i am based in delhi saumya...and really maine abhi tak compose ke liye nahi socha. and let me know if know anyone who interested....

Re: तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Tue Mar 15, 2011 1:49 pm
by jainpooja29
i like it!! true u should compose...u write really good!! :)

Re: तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Tue Mar 15, 2011 2:59 pm
by csahab
thanks puja

Re: तेरी मासूम ऑंखें

Posted: Sun Apr 03, 2011 8:29 pm
by Allen Mathews
good stuff. Saumya is right. Delhi has a vibrant music band scene. Theres Indian Ocean, Papon, Medieval Punditz, Palash Sen etc. I am sure you will connect with someone...